तुलसी को भूलकर भी इस दिशा में न रखें, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra19, Apr 2024 11:45 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से परेशानी दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधा किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। नियमित तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

तुलसी इस दिशा में न लगाएं

तुलसी के पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे गलत दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं

तुलसी तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है। यह यम की दिशा होती है इसमें तुलसी का पौधा लगाने से धन की कमी होने लगती है।

कंगाली का सामना करना

अगर आप तुलसी के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में लगाते हैं, तो कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी इस दिशा में लगाएं

तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

तुलसी को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक घी का होना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

शुक्रवार को न करें ये 2 गलतियां, आएगी गरीबी