शिवजी को भूलकर भी न चढ़ाएं यह 1 फल, होंगे नाराज


By Shradha Upadhyay04, Mar 2024 10:00 AMjagran.com

भोलेनाथ को समर्पित सोमवार

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की उपासना और व्रत आदि करते हैं।

सभी कष्ट हरने वाले देवता

शिवजी बहुत ही भोलेभाले देवता हैं। जिसके चलते उनको भोलेनाथ कहा जाता है। वो अपने भक्तों की बात बहुत जल्दी सुन लेते हैं।

महाशिवरात्रि का त्यौहार

हर साल महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। जो कि सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भक्त व्रत रखने के साथ भोलेबाबा की आस्था से पूजा-पाठ करते हैं।

शिव पूजा में न करें ये गलती

ऐसे में हमें शिवजी की पूजा करने के दौरान कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही हमें भोलेनाथ को कुछ चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए।

शिवजी को ये फल न चढ़ाएं

आपको बता दें शिवजी को नारियल या नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। जिसकी एक नहीं दो वजह हैं। आइये जानते हैं।

इस वजह से नहीं चढ़ाते नारियल

भोलेनाथ को नारियल नहीं चढ़ाने की पहली वजह है श्रीफल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस कारण इसे शिवजी को नहीं चढ़ाना चाहिए।

दूसरा कारण

इसके अलावा मान्यता है कि जो चीज भोलेबाबा को अर्पित की जाती है। उसको ग्रहण नहीं किया जाता है। जिसके चलते नारियल पानी चढ़ाना वर्जित है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ