किन त्योहारों पर रोटी नहीं बनानी चाहिए?


By Farhan Khan06, Jul 2024 07:00 AMjagran.com

भोजन से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों की अनदेखी करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। घर में अन्न की भी कमी हो सकती है।

इन त्योहारों पर न बनाएं रोटी

आज हम आपको बताएंगे कि किन त्योहारों पर रोटी नहीं बनानी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

शीतलाष्टमी त्योहार

शीतला अष्टमी पर मां शीतला देवी को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस दिन रोटी के अलावा ताजा भोजन भी नहीं बनाया जाता।  

माता लक्ष्मी से संबंधित त्योहार

माता लक्ष्मी से संबंधित त्योहारों पर घर में रोटियां नहीं बनानी चाहिए। इन त्योहारों पर रोटी बनाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

सात्विक भोजन करें

इस दिन कुछ खास तरह के पकवान बनाए जाते हैं और सात्विक भोजन किया जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें।  

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा के दिन रोटी बनाने की परंपरा नहीं है क्योंकि इस दिन खीर बनाई जाती है और खीर को चांद की रोशनी में रखकर अगले दिन खाते हैं।

नाग पंचमी त्योहार

नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा रखना शुभ नहीं होता। इस दिन पूरी और हलवा खाया जाता है। इस त्योहार भूल से भी रोटी न बनाएं।

किसी की मृत्यु होना

हिंदू शास्त्रों के अनुसार जब किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है, तो उस घर में रोटी बनाना तो दूर 13 दिन तक चूल्हा नहीं जलता।

दीपावली के त्योहार पर भी रोटी नहीं बनाई जाती। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com