ये चीजें उधार देने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan26, May 2023 06:48 PMjagran.com

दान

हिंदू धर्म के साथ वास्तु शास्त्र में भी दान को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कुछ चीजों का दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

आर्थिक तबाही

वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जिन्हें भूलकर भी दान नहीं करनी चाहिए। ये चीजें दान करने से आर्थिक तबाही आ सकती है।

ये चीजें

ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी वह चीजें हैं, जिन्हें दान में नहीं देना चाहिए ताकि आप खुशहाल और सुविधा संपन्न जीवन व्यतीत कर सकें।

चावल

चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है। अगर कोई पड़ोसी चावल उधार लेने आ जाए तो उसे चावल बिल्कुल न दें। इससे आप शुक्र दोष से बचे रहेंगे।

सकारात्मक ऊर्जा

आपके घर में कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी।

सरसों का तेल

सरसों के तेल का सीधा संबंध शनि देव से होता है। इसलिए कभी भूलकर भी सरसों का तेल उधार नहीं देना चाहिए। दूध का संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है।

दूध

इसके चलते दूध या दूध से बनी चीजें उधार नहीं देनी चाहिए। इससे आपका चंद्र दूषित हो सकता है। जिसका आपको बुरा प्रभाव भी झेलना पड़ता है।

हल्दी

हल्दी का संबंध देव गुरु बृहस्पति से माना गया है। ऐसे में किसी को हल्दी उधार न दें। आप गुरु दोष से बचे रहेंगे।

लहसुन-प्याज

केतु ग्रह का संबंध लहसुन-प्याज से माना जाता है। इसलिए अपने पड़ोसी को लहसुन-प्याज उधार न दें। वरना आपके घर की बरकत रुक जाती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम