अक्सर लोग घर में सामान रखते हैं। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे खाली रखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए?
घर में किसी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।
घर में तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, तिजोरी को खाली रखने से धन से जुड़ी समस्या होने लगती है। तिजोरी में गोमती चक्र और हल्दी को बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए।
बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। अगर बाल्टी में पानी न हो तो उसे उल्टा करके रख देना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर की रसोई में कभी भी अन्न भंडार को खाली नहीं रखना चाहिए। अगर आप इन पात्रों को खाली रखते हैं तो अन्नपूर्णा नाराज होने लगती हैं।
अक्सर लोग पर्स को खाली रख रहते हैं। पर्स को खाली रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती है। पर्स में कोई न कोई सिक्का ही रख देना चाहिए।
पूजा के स्थान पर कलश को खाली नहीं रखना चाहिए। अगर आप कलश को खाली रखते हैं तो सुख-समृद्धि कम होने लगती है। कलश में गंगाजल भरकर रखना चाहिए।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे घर में खाली रखने से धन की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ