दही के साथ ये चीजें दे सकती हैं नुकसान


By Farhan Khan28, May 2023 12:43 PMjagran.com

दही

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

पोषक तत्व

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B6, विटामिन-B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के रोगों से लड़ने में सहायक माने जाते हैं।

ये चीजें

लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जिन्हें दही साथ खाने से हमारे शरीर को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए।

दूध

दूध और दही दोनों में वसा और प्रोटीन की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो एक साथ खाने से गैस, सीने में जलन और पेट फूलने जैसी दिक्कत हो सकती हैं।

ऑयली फूड्स

ऑयली फूड्स जैसे पराठे, भठूरे या पूरी के साथ दही का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आम

आम में गर्म प्रकृति के गुण पाए जाते हैं जबकि दही ठंडी होती है। ऐसे में जब आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो यह आपके शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं।

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी और नींबू इत्यादि का एक साथ सेवन करने से यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।

मछली

मछली में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में दही और मछली का एकसाथ सेवन करने से आपको अपच की समस्या हो सकती है।

विजिट करें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com

केवल बाज जैसी नजरें ही ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छुपी बिल्ली