मकर संक्रांति पर इन कार्यों से क्रोधित होते हैं सूर्य देव


By Abhishek Pandey09, Jan 2023 05:54 PMjagran.com

संक्रांति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति को सबसे विशेष माना जाता है, इन दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

कब मनाया जाएगा मकर संक्राति

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी 2023 को हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाया जाएगा।

इन कार्यों की है मनाही

शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को कुछ कार्यों के करने से बचना चाहिए। जिसमें तामसिक भोजन और मांस, मदिरा भी शामिल है।

बासी खाना न खाएं

मकर संक्रांति के दिन रात के समय बासी खाना ग्रहण करने से परहेज करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति पर हावी हो जाती है।

गरीब का अनादर न करें

इस विशेष दिन पर किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति का अनादर न करें। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक सबित हो सकता है।

वाद विवाद से बचें

इस दिन अपशब्द या वाद विवाद से बचना चाहिए। कोई व्यक्ति यदि घर पर भिक्षा के लिए आता है तो उसे खाली हाथ बिल्कुल नहीं लौटाना चाहिए।