आज खाना पकाने के लिए ज्यादातर घरों में कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें न सिर्फ खाना जल्दी बनता है, बल्कि गैस की भी बचत होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को प्रेशर कुकर में नहीं पकाना चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दूध, दही या क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रेशर कुकर में बनाने से बचना चाहिए।
चावल कभी भी प्रेशर कुकर नहीं बनाने चाहिए क्योंकि जब आप कुकर में चावल बनाते हैं, तो इससे स्टार्च केमिकल रिलीज होते हैं।
ये स्टार्च केमिकल चावल में ही मिल जाते है। ऐसे में इन चावलों का सेवन करने से आपका पाचन खराब हो सकता है।
नूडल्स स्टार्च से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें कुकर बनाने के बाद इनका सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
जो सब्जियां कम समय में बन जाती हैं, उन्हें कुकर में बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलेंगे।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com