हिंदू धर्म शास्त्र से जुड़े नियमों का पालन करने से घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूलकर भी अपने घर नहीं लाना चाहिए। नहीं तो आप बर्बाद हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, कभी भी दूसरे व्यक्ति के घर के फर्नीचर को अपने घर में नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं।
अगर आप दूसरों से छाता मांगकर अपने घर ले आएं है, तो ऐसे में जितना जल्दी हो सके, दूसरों का छाता उन्हें वापस कर देना चाहिए क्योंकि इससे आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है।
किसी दूसरे के घर से कभी गैस स्टोव या चूल्हा मांग कर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की बरकत रुक सकती है।
कभी किसी दूसरे से लोहे की चीजें भी अपने घर लेकर नहीं आनी चाहिए। इससे आप घर में समस्याएं बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है।
दूसरों के घर के टूटे हुए सामान को अपने घर में लाने से बचना चाहिए, क्योंकि टूटा हुआ सामान घर में नकारात्मकता फैलाता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com