हॉरर फिल्में देखने के हैं शौकीन, नेटफ्लिक्स की इन सीरीज का मजा


By Amrendra Kumar Yadav13, Jan 2024 04:55 PMjagran.com

ओटीटी है पॉपुलर प्लेटफॉर्म

ओटीटी आज के समय का सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, यहां पर लोग अपनी-अपनी पसंद की फिल्में देखना पसंद करते हैं।

पसंद की फिल्में

लोग अपनी-अपनी पसंद की फिल्में देखते हैं, किसी को कॉमेडी फिल्में देखना पसंद होता है तो कोई क्राइम थ्रिलर की फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है।

नेटफ्लिक्स पर देखें ये हॉरर फिल्में

ऐसे में नेटफ्लिक्स पर उपलब्द कुछ हॉरर सीरीज के बारे में बताएंगे, इन सीरीज को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, अगर हॉरर मूवीज के फैन हैं तो इस सीरीज को जरूर देखें।

Gyeongseong Creature सीरीज

नेटफ्लिक्स की यह सीरीज काफी डरावनी और हिट है। आईएमडीबी पर इसे 7.4 रेटिंग मिली है। इसकी कहानी 1945 की दिखाई जाती है।

The Haunting Of Hill House

आईएमडीबी पर इस फिल्म को 10 में से 9 रेटिंग दी गई है, फिल्म में डर और रोमांच का तड़का लगाया गया है। हॉरर सिनेमा के शौकीन हैं तो इस सीरीज को बिल्कुल भी मिस न करें।

Dark वेब सीरीज

इस सीरीज की कहानी ऐसे दो बच्चों की दिखाई गई है जो अचानक से शहर से गायब हो जाते हैं। इसकी कहानी बेहद डरावनी है, आईएमडीबी पर इसे 8.7 की रेटिंग मिली है।

The Midnight Club

इस सीरीज में एक रिहैब सेंटर की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Marianne

नेटफ्लिक्स की बेहद डरावनी फिल्मों में से एक है यह सीरीज, यह सीरीज साल 2019 में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी पर इसे 7.5 की रेटिंग दी गई है।

पढ़़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com