ब्यूटी विद ब्रेन्स हैं नेहा धूपिया, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain21, Aug 2024 01:24 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस नेहा धूपिया

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

ब्यूटी विद ब्रेन्स हैं नेहा धूपिया

नेहा धूपिया हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस कितनी पढ़ी-लिखी हैं-

पंजाबी सिख परिवार से हैं एक्ट्रेस

नेहा धूपिया का जन्म कोच्चि के पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। नेहा के पिता नेवी में कार्यरत थे और मां हाउस वाइफ।

कोच्चि से की स्कूल की पढ़ाई

नेहा धूपिया ने स्कूल की पढ़ाई कोच्चि से की शुरू की थी। एक्ट्रेस ने कोच्चि के नावल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत की थी।

दिल्ली हुई ट्रांसफर

कोच्चि बाद में उन्हें चाणक्यपुरी दिल्ली के नेवी स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया। एक्ट्रेस बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थी।

दिल्ली से की कॉलेज की पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई करने के बाद नेहा धूपिया ने जीजस एंड मैरी कॉलेज से हिस्ट्री में ऑनर्स किया है। एक्ट्रेस ब्यूटी विद ब्रेन्स का परफेक्ट उदाहरण हैं।

बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू

साल 2003 में फिल्म कयामत के जरिए नेहा धूपिया ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल में भी काम किया है।

सोशल मीडिया सेंसेशन

नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ