आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्म पानी में अपने बाल धोते हैं तो इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
गर्म पानी से नहाने में काफी आराम मिलता है लेकिन अगर आप बालों को भी गर्म पानी से धो रहे हैं तो ये आपको नुकसान दे सकता है। आपके बाल काफी हद तक कमजोर हो जाते हैं।
शैम्पू करते समय गर्म पानी का उपयोग करने से आपके बाल काफी टूटना शुरू हो जाते हैं। ये बालों की नमी को हमेशा के लिए छीन लेती है। आपके बाल काफी ड्राई भी होने लगते हैं।
बालों को गर्म पानी से धोने से जल भी जाते हैं और फिर आपके बाल पूरी तरह से खराब भी हो जाते हैं। बालों को हल्के गुनगुने पानी से ही आपको धोने चाहिए।
अगर आप रोजाना अपने बालों को गर्म पानी से धोते हैं, तो आपके बाल ड्राई होने लगते हैं और धीरे-धीरे बेजान होने लगते हैं। झड़ने की काफी परेशानी देखने को मिलती है।
गर्म पानी के इस्तेमाल से स्कैल्प को काफी नुकसान भी होता है। जलन, रुसी और रेडनेस जैसी परेशानियां देखने को आपको मिलती है। इसलिए आपको हमेशा अपने बालों को ठंडे पानी से धोने चाहिए।
अगर आपने बालों को कलर कराया है, तो इसे गर्म पानी से न धोएं। इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं और कलर भी उतर सकता है।
अगर आप गर्म पानी से बाल धोते हैं, तो आपके स्कैल्प की नमी खो सकती है। जिससे डैंड्रफ की समस्या पैदा होती है।
ऐसे में आप हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com