ज्यादा उंगलियां चटकाने से आपको हो सकती हैं ये बीमारियां


By Farhan Khan30, Jul 2025 03:13 PMjagran.com

उंगलियां चटकाना

हाथ के दर्द व थकान को दूर करने के लिए कुछ लोग काम के बीच-बीच में उंगलियां चटकाते रहते हैं। मेडिकल भाषा में बात करें, तो यह सेहत के लिहाज से खराब माना जाता है।      

उंगलियां चटकाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर ज्यादा उंगलियां चटकाते हैं, तो इससे आपको कौन-सी परेशानियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अर्थराइटिस की बीमारी

जो लोग बिना किसी वजह से बार-बार उंगलियां चटकाते रहते हैं, तो इससे अर्थराइटिस की बीमारी हो सकती है। इसे गठिया भी कहा जाता है। इस बीमारी में जोड़ों में सूजन होने लगती है।

हड्डियां हो सकती है कमजोर

उंगलियों को चटकाने से हाथों के सॉफ्ट टिश्यूज में सूजन आ सकती है। इसके चलते आपकी हड्डियां समय से पहले ही कमजोर हो सकती हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

पकड़ हो सकती है ढीली

जिन लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार उंगलिया चटकाते रहते हैं, तो इससे उनके हाथों की पकड़ ढीली हो सकती है। यह समस्या आगे विकराल रूप ले सकती है।

मानसिक रूप से बीमार

कई बार, उंगलियां चटकाने की आदत के चलते आप मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। ऐसे में आपको उंगलियां चटकाने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

जोड़ों के दर्द में न चटकाए उंगलियां  

अगर आप पहले से ही जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको भूल से भी उंगलियां नहीं चटकानी चाहिए। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।  

धार्मिक दृष्टि से भी है गलत

सेहत के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी आपको उंगलियां नहीं चटकानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। इसके चलते आपको धन की समस्या हो सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com