इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन को और खास बनाने के लिए आप नीतू कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर को आज किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
आज हम नीतू कपूर के शानदार सूट लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप इस लोहड़ी कैरी कर सकती हैं और लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
60 प्लस होने के बाद भी नीतू कपूर का फैशन सेंस कमाल का है। एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
अगर आप विंटर के लिए शानदार सूट डिजाइन सर्च कर रहीं हैं तो नीतू कपूर का ये ब्लू सूट लुक आप कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को सिंपल सोबर बनाना चाहती हैं तो आप इस रेड सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
आप इस तरह के घेर वाले सूट भी इस लोहड़ी में कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये सूट लुक शानदार लग रहा है।