इन हसीनाओं ने शाहरुख खान के साथ किया था डेब्यू


By Akanksha Jain04, Sep 2023 06:55 PMjagran.com

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान के दीवाने देश-विदेश में है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक्टर के साथ डेब्यू किया।

नयनतारा

7 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म जवान के जरिए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं।

शिल्पा शेट्टी

इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेज एक्टर के साथ डेब्यू कर चुकीं हैं, इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का ना भी शामिल है। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म बाजीगर थी।

महिमा चौधरी

फिल्म परदेश से महिमा चौधरी ने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने फिल्म दिल से से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और शाहरुख खान भी थे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से ही दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी।

अनुष्का शर्मा

फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान नजर आए थे। एक्टर ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था।

माहिरा खान

पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान ने फिल्म रईस के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके साथ नजर आए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ