बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में दमदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। वहीं, आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
नवाजुद्दीन अपने कमाल की एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में बसते हैं। चलिए आज हम आपको एक्टर की कुछ दमदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से ओटीटी पर देख सकते हैं।
2023 की फिल्म 'हड्डी' क्राइम ड्रामा से भरपूर मूवी है, जिसका निर्देशन अक्षत शर्मा ने किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डबल रोल निभाया है, जिसमें से एक ट्रांसजेंडर का है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देखना न भूलें।
साल 2015 में आई फिल्म 'बदलापुर' एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वरुण धवन, यामी गौतम और राधिका आप्टे जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। यह मूवी आपको ZEE5 पर आसानी से मिल जाएगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भी काम किया है। फिल्म को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया। वहीं, आज भी लोग इस मूवी को देखना काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म को आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।
फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' एक्शन थ्रिलर से भरपूर मजेदार फिल्म है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बिदिता बाग, श्रद्धा दास और दिव्या दत्ता जैसे मुख्य किरदारों के साथ काम किया है। यह मूवी आपको ZEE5 पर आसानी से मिल जाएगी।
फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर' 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का दूसरा पार्ट है, जो धनबाद के कोयला माफिया पर आधारित है। इस फिल्म को आप JioCinema पर आसानी से देख सकते हैं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb