ठंड में फट रहे हैं होंठ? लगाएं ये नेचुरल लिप बाम


By Priyam Kumari12, Nov 2025 01:37 PMjagran.com

सर्दियों में होंठ क्यों फटते हैं?

सर्द हवाओं और नमी की कमी के कारण होंठों की नाजुक त्वचा जल्दी सूख जाती है। ऐसे में परेशान मत हों, थोड़ी देखभाल और कुछ नेचुरल लिप बाम से आप होंठों को दोबारा सॉफ्ट बना सकते हैं।

नारियल तेल लिप बाम

नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो होंठों की सूखी परतों को ठीक करता है। बस रात में सोने से पहले हल्का सा नारियल तेल लगाएं और सुबह तक होंठ मुलायम हो जाएंगे।

घी या मक्खन लिप बाम

दादी मां का सबसे आसान और असरदार नुस्खा! घी या घर का सफेद मक्खन रोजाना होंठों पर लगाने से सूखापन खत्म होता है और होंठ बेहद नरम रहते हैं।

शहद और एलोवेरा लिप बाम

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि एलोवेरा ठंडक और नमी देता है। दोनों को मिलाकर लगाने से होंठों की फटी त्वचा रिपेयर होती है और नेचुरल पिंकनेस लौट आती है।

नींबू और शहद बाम

अगर होंठ काले या पिग्मेंटेड हो गए हैं, तो नींबू और शहद का मिश्रण लगाएं। यह होंठों का रंग हल्का करता है और उन्हें नेचुरल चमक देता है।

गुलाब की पंखुड़ियों वाला बाम

गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर लगाएं। यह होंठों को नेचुरल पिंक कलर देता है और ड्राईनेस से राहत दिलाता है।

वक्स और बादाम तेल लिप बाम

थोड़ा मोम पिघलाकर उसमें बादाम तेल मिलाएं। यह लिप बाम होंठों पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जो ठंडी हवा से बचाती है और नमी बनाए रखती है।

विटामिन-E कैप्सूल बाम

विटामिन-E तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो होंठों को रिपेयर करते हैं। रात में इसका इस्तेमाल करने से सुबह होंठ बेहद सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होंगे।

सर्दी में होंठों की देखभाल के लिए ये नेचुरल बाम बेस्ट है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva