इस वीकेंड करिश्मा की इन सुपरहिट मूवीज को देखें जरूर


By Priyam Kumari14, Jun 2025 12:24 PMjagran.com

90s की मशहूर एक्ट्रेस

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं।

Karisma Kapoor की फिल्में

करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

वीकेंड पर देखें ये फिल्में

अगर आप इस वीकेंड पर कुछ मजेदार और शानदार फिल्म की तलाश में हैं, तो करिश्मा कपूर की इन फिल्मों को जरूर देखें।

Raja Hindustani

करिश्मा कपूर की साल 1996 में आई राजा हिन्दुस्तानी में उन्होंने आमिर खान के साथ लीड रोल में काम किया। यह सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस वीकेंड आप एक्ट्रेस की इस शानदार फिल्म को देखिए।

Dil To Pagal Hai

1997 की दिल तो पागल है में शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार मुख्य रोल में हैं। इस मूवी को फैंस ने खूब पसंद किया। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Hum Saath Saath Hain

अगर आप इस वीकेंड परिवार के साथ कई बेहतरीन फिल्म देखना चाहते हैं, तो करिश्मा कपूर की हम साथ साथ हैं को जरूर देखें।

Biwi No.1

करिश्मा कपूर की कॉमेडी-रोमांस फिल्म बीवी नंबर वन साल 1999 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देखकर वीकेंड को मजेदार बनाएं।

Dulhan Hum Le Jayenge

कॉमेडी-रोमांस से भरपूर करिश्मा की दुल्हन हम ले जायेंगे में सलमान खान लीड में नजर आएं। यह 2000 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

करिश्मा कपूर की इन फिल्मों को आप इस वीकेंड पर जरूर देखें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB