टीवी के सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए बहुत पॉपुलर हैं। हर कोई टीवी सेलेब्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है।
आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन पर डबल डेटिंग का आरोप लग चुका है।
बिग बॉस कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी पर हाल ही में डबल डेटिंग का आरोप लगा। नाजिला ने मुनव्वर पर आयशा खान को डेट करने का आरोप लगाया।
इस लिस्ट में करण सिंह ग्रोवर का नाम भी शामिल है। एक्टर पर जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम को धोखा देने का आरोप है।
करण कुंद्रा फिलहाल तेजस्वी प्रकाश के साथ रिश्ते में हैं। लेकिन एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक्टर पर ये आरोप लगाया था।
एक्टर अंकित गेरा ने कई समय तक रूपल त्यागी को डेट किया था इस दौरान ही एक्टर का नाम अदा खान के साथ भी जोड़ा गया।
शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी कई समय तक रिलेशन में थे। लेकिन बाद में एक्टर ने एक्ट्रेस को धोखा दिया था।
पारस छाबड़ा ने लंबे समय तक आकांक्षा पुरी को डेट किया लेकिन बिग बॉस में जाने के बाद एक्टर माहिरा के साथ आ गए।