Mumtaz को इन सुपरहिट फिल्मों से मिली खूब पहचान


By Priyam Kumari31, Jul 2025 10:55 AMjagran.com

Mumtaz बर्थडे स्पेशल

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज अपनी खूबसूरती, अभिनय और स्टाइल से लाखों दिलों पर राज किया। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Mumtaz की फिल्में

मुमताज ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्मों पर।

दो रास्ते (1969)

राजेश खन्ना के साथ Mumtaz की जोड़ी ने फिल्म दो रास्ते में दर्शकों का दिल जीत लिया। गानों और इमोशनल कहानी ने इसे यादगार बना दिया।

ब्रह्मचारी (1968)

शम्मी कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने इस फिल्म को हिट बना दिया। Mumtaz का चुलबुला अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया।

खिलौना (1970)

इस फिल्म में Mumtaz की गंभीर भूमिका और भावुक अभिनय ने उन्हें अभिनय की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

आपकी कसम (1974)

फिल्म आपकी कसम में Mumtaz का ग्लैमरस अंदाज और शानदार अभिनय दोनों को ही खूब सराहा गया।

रोटी (1974)

राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर हिट रही। इस फिल्म में Mumtaz ने दमदार रोल निभाया।

लफंगे (1975)

एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में Mumtaz ने एक मजबूत महिला का किरदार निभाकर सबको प्रभावित किया।

मुमताज ने इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram