सबसे पहले सफलता हासिल करते हैं इस मूलांक के लोग


By Farhan Khan16, Jan 2025 01:54 PMjagran.com

अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित होता है मूलांक

अंक ज्योतिष शास्त्र मुख्य रूप से व्यक्ति के मूलांक पर आधारित होता है। प्रत्येक मूलांक की अपनी एक खासियत होती है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं।  

सबसे पहले सफल होते हैं इस मूलांक के लोग

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो सबसे पहले सफलता हासिल करते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।    

मूलांक 5 वालों की खासियत

हम आपको मूलांक 5 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म 5,14 और 23 तारीख को होता है। उनका मूलांक 5 होता है।

फैसला लेने में माहिर

मूलांक 5 वाले लोग हर फैसला सोच समझकर लेते हैं और इनका लिया गया फैसला एकदम सटीक होता है। इनकी खासियत इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।  

मार्केटिंग और सेल्स होती है रुचि

जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, उनकी मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि होती है और उसमें इन्हें सबसे पहले सफलता मिलती है।

चाचा चौधरी जैसा होता है दिमाग

इस मूलांक के लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। ये एक ही समय में कई सारे काम एक साथ कर लेते हैं। ये चीजों से जल्दी बोर भी हो जाते हैं।

किस्मत के धनी

मूलांक 5 वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है। इस मूलांक के जातक दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इन्हें लोगों का भी खूब प्यार मिलता है।

पार्टनर की करते हैं केयरिंग

इन लोगों को धन कमाने के नए-नए मौके मिलते रहते हैं। रिश्तों को लेकर भी इस मूलांक के लोग बहुत गंभीर होते हैं। पार्टनर की केयरिंग करते हैं।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com