अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक भी आता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो जहां भी जाते हैं, वहां छा जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।
हम आपको मूलांक 04 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 04 होता है।
मूलांक 04 से जुड़े लोगों की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक होती है। इन्हें हर चीज तरीके से और अपने स्थान पर रखना पसंद होता है।
मूलांक 04 के जातक हमेशा अपने परिवार और दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही यह लोग बहुत निडर भी होते हैं।
यह जातक अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से नहीं डरते। इसके चलते यह हर काम में सफल होते हैं।
मूलांक 04 के जातक स्थिर स्वभाव वाले होते हैं। साथ ही यह जातक कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और हर परिस्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
इस वेब स्टोरी में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com