MTV Roadies 20 में हुई एल्विश यादव की एंट्री, जानें कौन हैं बाकी गैंग लीडर्स?


By Akanksha Jain11, Oct 2024 08:00 PMjagran.com

एमटीवी रोडीज 20

एमटीवी का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो रोडीज का सीजन 20 का आगाज जल्द ही होने वाला है। एमटीवी रोडीज यंग जनरेशन में बहुत पॉपुलर शो है।

गैंग लीडर्स का नाम आया सामने

वहीं अब एमटीवी रोडीज के सीजन 20 के गैंग लीडर के नाम भी सामने आ चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं गैंग लीडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

होस्ट हैं रणविजय सिंह

एमटीवी का पहला सीजन 2003 में आया था और सीजन के विनर रणविजय सिंह थे। अब इस सीजन रणविजय सिंह 3 साल बाद शो में बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं।

एल्विश यादव की एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की भी अब इस शो में एंट्री हो गई है। जी हां, एल्विश यादव एमटीवी रोडीज में नजर आने वाले हैं। 

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस इसके पहले सीजन में भी गैंग लीडर थी।

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज, स्प्लिट्सविला और बिग बॉस 9 के विनर हैं। वहीं एक्टर ने सीजन 20 के पहले सीजन 16, 17 और 19 में भी गैंग लीडर थे।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी सीजन 20 में गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस 2016 से इस शो में गैंग लीडर हैं।

अक्टूबर में ही होंगे ऑडिशन

 आपको बता दें कि, एमटीवी रोडीज के ऑडिशन अक्टूबर में देश के कोने-कोने में होने जा रहे हैं। अब देखना यह है कि, सीजन 20 कितना इंटेरेस्टिंग होगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Instagram