मृणाल ठाकुर साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि बॉलीवुड फिल्मों सीता रामम, जर्सी, सुपर 30 और सेल्फी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी शानदार एक्टिंग के साथ खूबसूरती से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक बेहद अट्रैक्टिव होता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस के लेटेस्ट सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस ईद कैरी करके खुद को चांद सी चमक दे सकती हैं।
हाल में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के गोल्डन जरी वर्क सूट में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ईद पर अभिनेत्री का फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। यंग गर्ल्स के लिए ये लुक एकदम परफेक्ट है।
आजकल ट्रेंड में चल रहे चिकनकारी वर्क प्लाजो सूट को भी आप इफ्तार पार्टी और ईद पर स्टाइल कर सकती हैं।
अभिनेत्री इस लाइट पिंक कलर के हैवी वर्क पेप्लम सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप उनके इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।
मृणाल इस बनारसी शरारा सूट में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। जिसे आप ईद पर ट्राई कर सकती हैं।