टीवी से साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर की एक्टिंग और खूबसूरती के चर्चे अक्सर छाए रहते हैं।
हमेशा अपने सादगी भरे अंदाज से सबका दिल जीत लेने वाली मृणाल का हॉट अवतार शायद आपने नहीं देखा होगा।
लेकिन अभी हाल में एक्ट्रेस ने बीच किनारे मस्ती करते हुए नीले कलर की टू पीस बिकिनी में पहली बार अपना ऐसा बोल्ड लुक शेयर किया है। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है।
हाल में एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी में नजर आई थीं।
वही फिल्म सीता रामम में मृणाल के रोल ने फैंस का दिल जीत लिया था।
वैसे तो अभिनेत्री के इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक बेहद शानदार होते हैं , लेकिन एक्ट्रेस के इंडियन लुक पर फैंस भी फ़िदा हैं।
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुमराह' के प्रमोशन में बिजी हैं। जो कि 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
वही फिल्म में मृणाल के साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। पहली बार दर्शकों को ये जोड़ी ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी।