फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक छाई हुई हैं। मृणाल की अदाएं हर किसी को उनका दीवाना बना देती हैं।
मृणाल ठाकुर अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिट और कर्वी बॉडी का राज बताएंगे।
बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। मृणाल ठाकुर दिनभर में 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करती हैं।
मृणाल ठाकुर डाइट में कार्ब का कम से कम सेवन करती हैं। एक्ट्रेस उन चीजों का ज्यादा सेवन करती हैं जिसमें प्रोटीन ज्यादा हो और कार्ब कम।
इसके अलावा जब भी मृणाल ठाकुर को भूख लगती है तब वो हेल्दी स्नैक्स ही खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस डाइट का बहुत ध्यान रखती हैं।
डाइट के अलावा मृणाल ठाकुर रेगुलर वर्कआउट करती हैं। एक्ट्रेस जिम में बहुत पसीना बहाती हैं और स्ट्रेंथ के साथ साथ कार्डियो भी करती हैं।
अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए मृणाल ठाकुर चीनी का बिल्कुल भी सेवन नहीं करती हैं। एक्ट्रेस चीनी किसी भी चीज में नहीं लेती हैं।
मृणाल ठाकुर जितना अपनी डाइट पर फोकस करती हैं उतना ही वो वर्कआउट पर भी ध्यान देती हैं।