जान्ह्ववी कपूर इंडस्ट्री की फेमस और हिट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा लिया। एक्ट्रेस ने 'धड़क' मूवी ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
आगामी 31 मई को अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज' माही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे।
अपनी एक्टिंग के साथ अभिनेत्री ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहती हैं। एक्ट्रेस का इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
अपने हर ऑउटफिट में कहर ढाने वाली जान्ह्ववी के आज हम आपको बोल्ड बैकलेस गाउन का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस समर सीजन पूल पार्टी में कैरी करके जा सकती हैं।
स्काई ब्लू कलर के फिश कट ग्लिटरी बैकलेस गाउन में डीवा बेहद सिजलिंग अंदाज में आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप टच दिया है।
जान्ह्ववी ग्रीन कलर के प्लेन बैकलेस गाउन में कहर ढहा रही हैं। साथ में उनकी स्मोकी आई काफी किलर लुक दे रही हैं।
अभिनेत्री रेड कलर के सेक्विन बैकलेस गाउन में अपना परफेक्ट कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ डार्क मेकअप सूट करता है।
एक्ट्रेस का ऑरेंज नूडल स्ट्रैप बैकलेस गाउन में भी बेहद कातिलाना लग रहा है। ये आपके पार्टी लुक को हॉट बना देगा।