‘मिसेज माही’ का फिटनेस रूटीन है काफी आसान, जानें डाइट प्लान


By Akanksha Jain01, Jun 2024 11:33 AMjagran.com

मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म और राजकुमार, जान्हवी की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

जान्हवी कपूर की फिटनेस

27 साल की जान्हवी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज हम आपको जान्हवी कपूर के फिट और कर्वी फिगर का राज बताने जा रहे है। 

योग और पिलाटेज करती हैं जान्हवी

फिट रहने के लिए जान्हवी कपूर एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देती हैं। एक्ट्रेस रोज योग और पिलाटेज करती हैं। 

रोप ट्रेनिंग करती हैं जान्हवी

योग और पिलाटेज के अलावा जान्हवी कपूर रोप ट्रेनिंग भी करती हैं। जान्हवी बॉडी को फिट रखने के लिए कार्डियो, वॉक और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं।

शानदार बैली डांसर हैं जान्हवी कपूर

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर शानदार बैली डांसर हैं और एक्ट्रेस से क्लासिकल डांस भी आता है। डांस भी बॉडी को मेंटेन करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है।

दिनभर रहती हैं हाइड्रेट

बॉडी को फिट रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। जान्हवी कपूर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीती हैं और नारियल पानी का सेवन भी करती हैं।

चीनी और जंक से रहती हैं दूर

साथ ही जान्हवी कपूर चीनी का सेवन नहीं करती हैं और जंक फूड से भी दूरी बना कर रखती हैं। एक्ट्रेस घर का खाना ही खाना पसंद करती है।

फूडी हैं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को खाना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस के खाने में प्रोटीन का मात्रा ज्यादा होती है और वो अपने खाने का बहुत ध्यान रखती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ