इस महीने ओटीटी पर देखें ये शानदार फिल्म


By Amrendra Kumar Yadav07, Dec 2023 02:07 PMjagran.com

दिसंबर महीना फिल्मों के लिए है बेस्ट

साल का आखिरी महीना सिनेमा लवर्स के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने में कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं।

ओटीटी का उठाएं मजा

क्रिशमस और नए साल की तैयारियों के बीच ओटीटी पर इन शानदार फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम इस महीने में कुछ शानदार शो और फिल्में ला रहा है।

जाकिर खान का मनपसंद

इस महीने स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का मनपसंद शो रिलीज हो रहा है। इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

मलयालम फिल्म गरुदान देखें

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद मलयालम फिल्म गरुदान इस महीने ओटीटी पर आ रही है। यह एक क्राइम फिल्म है, जिसमें सुरेश गोपी और बिजू मेनन ने किरदार निभाया है।

आई एम मैच्योर सीजन 3

इस महीने आई एम मैच्योर का सीजन 3 आ रहा है। ऐसे में इस सीरीज का आनंद अमेजन प्राइम पर ले सकते हैं।

फ्लेम्स सीजन 4

यह सीरीज टीनएज लव स्टोरी पर आधारित है, आईएमडीबी पर इसे हाई रेटिंग मिली है। टीनएज लव स्टोरी में इंटेरेस्ट है तो इसे देख सकते हैं।

मिशन स्टार्ट अप

अमेजन प्राइम पर इस शो को देख सकते हैं, इसमें 10 स्टार्ट अप यूनिकॉर्न बनने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

साउथ फिल्म धूता देखें

कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हो रही फिल्म धूता 1 दिसंबर से अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है, इसे देख सकते हैं।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM