छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक मौनी रॉय ने अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय अक्सर अपने साड़ी लुक्स शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पास शानदार साड़ी कलेक्शन है।
मौनी रॉय की ऑफ व्हाइट साड़ी में सिल्वर ग्लिटर से वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी गोल्डन नेक पीस पहना है।
गोल्डन कलर की इस साड़ी में डिवा बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। एक्ट्रेस की इस साड़ी के पल्लू में फेदर वर्क किया गया है।
अगर आप रेड कलर के शौकीन हैं तो मौनी रॉय की ये रेड साड़ी आपको बहुत पसंद आएगी। इस साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस ने हैवी इयररिंग्स कैरी किया है।
सिंपल और सोबर लुक में भी मौनी रॉय हुस्न की मलिका लग रहीं हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
व्हाइट कलर की प्लेन साड़ी में एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस साड़ी लुक के साथ मौनी रॉय ने गले में गोल्ड नेकलेस कैरी किया है।
ट्रांस्पैरेन्ट साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की है। साड़ी की गोल्डन बॉडन साड़ी लुक की शोभा बढ़ा रही है।