मौनी रॉय टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों में से हैं। जिन्होंने बेहद समय में टीवी से फिल्मों की दुनिया का सफर तय किया। आज डीवा इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं।
38 साल की अभिनेत्री अपनी सेहत के लेकर काफी सतर्क रहती हैं। इसी वजह से इस उम्र में भी डीवा काफी बेहद फिट नजर आती हैं। हर कोई उनके जैसा कर्वी फिगर पाना चाहता है।
तो आइए आज हम आपको टीवी की नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मौनी का डाइट सीक्रेट बताएंगे। जिसको फॉलो करके वो एकदम फिट दिखती हैं।
मौनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने दिन की शुरुआत हल्दी वाला पानी पीकर करती हैं। और इसके आधे घंटे बाद वो गर्म पानी में दालचीनी पाउडर लेती हैं।
इसके साथ ही डीवा दिनभर में एक साथ खाना खाने के बजाय दिन में कई बार छोटे-छोटे मील लेती हैं। जो कि उनको फिट रखने में मदद करते हैं।
इसके अलावा मौनी सुबह के नाश्ते में रोजाना पोहा और स्प्राउट्स लेती हैं। इसके बाद वो लंच के बीच में भूख लगने पर ड्राई फ्रूट्स या फल खाती हैं।
बंगाली ब्यूटी मौनी लंच में घर का बना खाना जो कि बंगाली डिशेज से भरपूर होता है। इसके अलावा डीवा लंच में चावल जरूर खाती हैं।
अभिनेत्री रात के डिनर में सलाद और डिनर से पहले भूख लगने पर या चटपटा खाने की क्रेविंग होने पर वो भेल खाती हैं।