गूगल ने हाल में एक लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में यह बताया गया कि साल 2024 में कौन-सी चीजें सबसे ज्यादा खोजी गईं।
साल 2024 में लोगों ने सबसे ज्यादा क्रिकेट के बारे में सर्च किया। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग और टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं।
क्रिकेट के अलावा लोगों ने गूगल पर अन्य विषयों के बारे में काफी सर्च किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
लोगों ने 2024 लोकसभा इलेक्शन का रिजल्ट और भारतीय जनता पार्टी के बारे में सर्च किया। इसके बारे में जानने की काफी उत्सुकता दिखाई।
अपकमिंग ओलंपिक के बारे में भी लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया। साथ ही, इनके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने की कोशिश की
लोगों ने स्त्री 2, कल्कि 2898 AD, 12वीं फेल, लापता लेडीज, हनु-मैन, महाराजा, मंजुम्मेल बॉयज, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और सालार जैसी फिल्में सर्च की।
फिल्मों के अलावा, हीरामंडी, मिर्जापुर, द लास्ट ऑफ अस, बिग बॉस 17 और पंचायत जैसे वेब शोज भी गूगल पर खोजे गए।
अजरबैजान, बाली, मनाली, कजाकिस्तान, जयपुर, जॉर्जिया, मलेशिया, अयोध्या, कश्मीर और दक्षिण गोवा जैसी कुछ घूमने वाली जगहों को भी खूब सर्च किया गया।
आपको बता दें, खाने-पीने की चीजों को भी गूगल पर सर्च किया गया। टेक्नोलॉजी से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com