ये हैं टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे शो, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा


By Akanksha Jain17, Jan 2024 03:54 PMjagran.com

टीवी के सबसे महंगे शो

टीवी सीरियल्स आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। आज हम आपको उन शोज के बारे में बताएंगे जिनका बजट सबसे ज्यादा रहा। 

जोधा अकबर

जोधा अकबर शो को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। आपको बता दें कि इस शो के हर एपिसोड में करीब 9 लाख रुपए खर्च होते थे।

महाभारत

 2013 में आया शो महाभारत का बजट भी काफी ज्यादा रहा। इस शो में मेकर्स ने करीब 100 करोड़ का खर्चा किया था। 

बिग बॉस

बिग बॉस का सीजन 17 चल रहा है। आपको बता दें कि इस शो में करीब 50 करोड़ का खर्चा लगता है।

राधे कृष्ण

राधे कृष्ण शो ने काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस शो का बजट 150 करोड़ के करीब रहा।

नागिन 6

कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो नागिन का हर सीजन बहुत महंगा था, लेकिन नागिन 6 सबसे ज्यादा महंगा था। इस शो का बजट 130 करोड़ रहा।

राम सिया के लव कुश

स्वास्तिक प्रोडक्शन का शो राम सिया के लव कुश का बजट 650 करोड़ था। इसलिए इस शो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

सूर्यपुत्र कर्ण

टीवी का पॉपुलर शो सूर्यपुत्र कर्ण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस शो का बजट करीब 650 करोड़ के करीब था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन, जानें डीटेल