बाबा नीम करोली की बातों को अपने जीवन में उतारने से कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि बाबा की किन बातों का ध्यान रखने से धन की कमी दूर होती है?
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को नीम करोली बाबा को ध्यान में रखना चाहिए। इससे धन की कमी से छुटकारा मिलता है।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को सुबह उठकर नीम करोली बाबा के बताए कामों को करना चाहिए। इससे व्यक्ति कम समय में भी धनवान बन जाता है।
व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजे से लेकर 05 बजकर 30 मिनट के बीच होता है।
सुबह उठने के बाद हथेलियों के अग्र भाग को देखना चाहिए। इसके बाद स्नान करने के बाद अपने इष्ट देव का ध्यान करें और उनके सामने दीपक जलाएं।
रोजाना सुबह उठने के बाद गौ माता को रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
सुबह उठने के बाद थोड़ी देर मौन रहना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर में पर्याप्त ऊर्जा रहती है। इस ऊर्जा को बुरी बातों को सोचने में व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को नीम करोली बाबा की इन बातों का पालन करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ