हिंदू धर्म में पौधों का अत्यधिक महत्व है, कुछ पौधों को ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में विशेष स्थान बताया गया है। इन पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
मनीप्लांट का पौधा बहुत शुभ माना जाता है, इस पौधे का संबंध धन से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह पौधा जितना बढ़ता है, सौभाग्य में वृद्धि होती है।
मनीप्लांट का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। मनीप्लांट के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, इन उपायों को अपनाकर जीवन में समृद्धि आती है।
ऐसे में अगर मनीप्लांट का पौधा लगाने का सोच रहे हैं तो इसे शुक्रवार के दिन लगाएं, शुक्रवार के दिन पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
अगर घर में पहले से मनीप्लांट का पौधा लगा है तो शुक्रवार के दिन इसमें लाल रंग का धागा बांधना चाहिए, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मनीप्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए, इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा बहुत शुभ मानी गई है।
ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से पैसों की कमी नहीं होती है। इसे घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्तमक ऊर्जा का संचार होता है।
मनीप्लांट लगाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि इसकी पत्तियों का झुकाव नीचे की ओर न हो, पत्तियां नीचे की ओर आने से धन हानि होती है।
यह पौधा घर में लगाने से और ठीक से इसकी देखभाल करने से शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, इससे भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM