Mona Singh ने इस रूटीन से घटाया अपना 15 किलो वजन


By Akanksha Jain26, Jun 2024 01:28 PMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस मोना सिंह

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोना सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं और काफी ज्यादा पॉपुलर भी हैं।

मोना सिंह की फिटनेस का राज

मोना सिंह की उम्र 42 साल है लेकिन वो यंग दिखती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

घटाया 15 किलो वजन

हाल ही में एक इंटरव्यू में मोना सिंह ने बताया था कि उन्होंने 15 किलो वजन घटाया है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहती हैं तो मोना के प्लान को फॉलो कर सकती हैं।

जिम में बहाती हैं पसीना

मोना सिंह रोज सुबह जिम जाती हैं और खुद को फिट रखती हैं। एक्ट्रेस 2 घंटे जिम में वर्कआउट करती हैं।

हेल्दी डाइट प्लान किया फॉलो

मोना सिंह हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस की डाइट में प्रोटीन ज्यादा होता है और कार्ब्स कम।

तीन भागों में खाया खाना

मोना सिंह ने वेट लॉस के दौरान प्रॉपर गाइडेंस के साथ डाइट प्लान फॉलो किया है। एक्ट्रेस तीन भागों में खाना खाती हैं।

मोना सिंह ने की इंटरमिटेंट फास्टिंग

इसके अलावा मोना सिंह इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करती हैं। एक्ट्रेस शाम को 7 बजे के बाद कुछ नहीं खाती हैं और खाने के समय का भी ध्यान रखती हैं।

साथ में किया योग

मोना सिंह ने वेट लॉस के लिए योग किया है। एक्ट्रेस जिम के अलावा योग भी करती हैं, जिससे फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ