टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को आज कौन नहीं जानता। अपने लुक्स की वजह से रुबीना काफी चर्चा में बनी रहती हैं।
हाल ही में रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने बताया कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर कपल ने फोटोज शेयर की जिसमें रुबीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई।
साथ ही रुबीना ने बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा था और कहा जल्द ही नए ट्रैवलर का स्वागत होने वाला है।
रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के फेमस और मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया।
रूबीना और अभिनव ने पहले एक-दूसरे को डेट किया था। रूबीना और अभिनव दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं।
डेट करने के कुछ सालों बाद साल 2018 में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
वहीं अब शादी के 4 साल बाद दोनों अपने जीवन के नए पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। दोनों के फैंस बहुत खुश हैं।