बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। जिसके बाद अब 2024 में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। आज हम आपको उनकी बचपन की फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण के पापा का नाम प्रकाश पादुकोण हैं, जो पेशे से भारत के नामी बैडमिंटन प्लेयर थे। इस फोटो में एक्ट्रेस अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की ये फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। बचपन में एक्ट्रेस बहुत ज्यादा क्यूट थी।
दीपिका पादुकोण की फोटोज में एक्ट्रेस गोलमोल नजर आ रही हैं। फैंस को उनकी ये फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 79.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।