शरीर के कौन से अंग पर तिल होना शुभ होता है?


By Farhan Khan11, Sep 2024 07:00 AMjagran.com

इन अंगों पर तिल होता है शुभ

शरीर पर तिल के आधार पर व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य पता लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि शरीर के कौन-से अंगों पर तिल शुभ माना जाता है?

दोनों भौहों के बीच में तिल

दोनों भौहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। यह लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

सुखी जीवन का संकेत

दाहिनी भौंह पर तिल होना सुखी जीवन का संकेत है, जबकि बाईं तरफ का तिल खराब माना जाता है।

माथे पर तिल

माथे पर तिल होना मनुष्य का भाग्यशाली होने को बताता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति के अच्छे दिन आने वाले हैं।

बाएं गाल पर तिल

जिन स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल होता है, उनके बारे में कहा जाता है कि उन स्त्रियों को अच्छी संतान की प्राप्ति होगी।

ठोड़ी पर तिल

ठोड़ी पर तिल होना भी किसी शुभ समाचार से कम नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि परिवार के सदस्यों की आय बढ़ने वाली है।

हथेली के बीचो-बीच तिल

जिन लोगों की हथेली के बीचो-बीच तिल होता है, उन्हें भी जीवन में कामयाबी जरूर मिलती है। सफलता इनके कदम चूमती है।

नाक पर तिल

जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, वो भी किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इन्हें जीवन में हर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

शरीर के इन अंगों पर तिल होना बेहद शुभ होता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com