शरीर के किसी भी भाग तिल होना अलग-अलग संकेतों को दर्शाता है। शास्त्र के अनुसार तिलों को देखकर किसी के बारे में कुछ बाते बताई जा सकती हैं। वहीं हाथ के इन भागों पर तिल होने पर व्यक्ति धनवान होता है।
शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल का होने का अपना महत्व होता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में तिल होता है तो वह भाग्यशाली होता है।
पर तिल जिन लोगों के हाथ की उंगली पर तिल होता है वह बहुत मेहनती होते हैं। ऐसे लोगों को समाज में भी काफी सम्मान मिलता है।
जिन व्यक्तियों की अनामिका उंगली पर तिल होता है, उन्हें सरकारी नौकरी में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा ऐसे लोगों को पैसे के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
जिन व्यक्तियों के हाथ की छोटी उंगली पर तिल होता है वे काफी भाग्यशाली और धनवान होते हैं।
जिन लोगों की हथेली पर तिल होता है, उनके जीवन में स्थिरता नहीं आती है। ऐसे लोग किसी न किसी समस्या से पीड़ित रहते हैं।
जिन लोगों के दाहिने हाथ की कलाई पर तिल होता है, उन्हें सफलता मिलती है। इसके अलावा एसे लोग मेहनत पर भरोसा करते हैं।
बाएं हाथ की कलाई पर तिल होने से आप लोगों के बीच आकर्षण को केंद्र बने रहेंगे। इससे आपकी समाज में अलग पहचान होती है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ