Gen Z बिखेरें हुस्न का जादू, पहनें Divyanka के रॉयल सूट


By Akshara Verma27, Dec 2024 12:39 PMjagran.com

सोशल मीडिया की पॉपुलर एक्ट्रेस

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर काफी वायरल रहती हैं। वह वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक, हर लुक में अट्रैक्टिव लगती हैं। लड़कियां स्टाइलिश सूट लुक्स के लिए एक्ट्रेस के रॉयल सूट डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

वेलवेट सूट

सर्दियों में एक्ट्रेस के इस सिंपल वेलवेट सूट को आप हैवी ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कॉलेज गर्ल्स के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट पर कंफर्टेबल है।

जरी वर्क वाला सूट

अगर किसी फंक्शन में हैवी और स्टाइलिश सूट पहनने का सोच रही हैं, तो ऐसा जारी वर्क वाला सूट ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस का यह एलिगेंट सूट लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।

अनारकली सूट

एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स डिजाइनर अनारकली सूट के साथ खूबसूरत इयररिंग्स कैरी किए हुए है। Gen Z गर्ल्स इस लुक को शादी में भी स्टाइल कर सकती हैं।

प्लाजो स्टाइल सूट

लाल कलर के सूट में एक्ट्रेस बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं।लड़कियां वेवी हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

मिसमैच सूट लुक

आजकल मिसमैच स्टाइल ट्रेंड में है। एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर के प्लाजो के साथ पिंक कुर्ता और ग्रीन दुप्पटे को कैरी किया हुआ हैं। इस गोटा पट्टी वर्क वाले सूट में एक्ट्रेस का लुक अट्रैक्टिव लग रहा है।

डिसेंट लुक

एक्ट्रेस का यह सूट डिसेंट लुक दे रहा है। आप फंक्शन में इस आसमानी डिजाइनर सूट को पहनकर रॉयल और क्लासी लुक ले सकती हैं।

राउंड नेक सिंपल सूट

Divyanka इस पर्पल कलर के सिंपल सूट में कमाल की लग रही हैं। आप कॉलेज के फंक्शन में एक्ट्रेस के सूट को कैरी कर सकती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी के यह सूट लुक Gen Z गर्ल्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@divyankatripathidahiya)