फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Tara Sutaria ने कई शानदार फिल्मों में काम करके अपने करियर को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
एक्ट्रेस के क्लासी एथनिक लुक्स उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाएं रखते हैं। आइए आज एक्ट्रेस के कुछ लेटेस्ट स्टाइलिश और क्लासी लुक्स देखते हैं, जिनसे आप भी अपने लुक को फैशनेबल बना सकती हैं।
एक्ट्रेस का यह मॉडर्न एथनिक लुक देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आजकल लड़कियों को सिंपल के साथ स्टाइलिश आउटफिट पहनना पसंद है, उन लड़कियों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं।
Tara इस साड़ी में बेहद एलिगेंट लुक दे रही हैं। यंग गर्ल्स ऐसी साड़ी को अपने कॉलेज इवेंट में भी पहन सकती हैं।
लाल कलर की साड़ी में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। उनका ट्यूब ब्लाउज साड़ी में चार चार चांद लगा रहा है। आप मिनिमम ज्वेलरी और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ साड़ी को वियर कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने हैवी वर्क वाली धोती स्टाइल की स्कर्ट के साथ कोर्सेट टॉप और श्रृग के साथ कैरी किया हुआ है। आप इस लुक को न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
आजकल लड़कियां शादियों में लहंगे पहनना काफी पसंद करती हैं। एक्ट्रेस इस लहंगे में रानी जैसी लग रही हैं। आप भी इस लहंगे को शादी में लूज बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
इस व्हाइट कलर की साड़ी में एक्ट्रेस परी जैसी लग रही हैं। यह सिंपल साड़ी उनकी पर्सनैलिटी को काफी रॉयल लुक दे रहा है।
पार्टियों में जाने के लिए अगर आप अपने लिए कोई क्लासी एथनिक लुक ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस खूबसूरत आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@tarasutaria)