टूथपेस्ट में ये 2 चीजें मिलाकर करें ब्रश, दूध जैसे चमक जाएंगे दांत


By Farhan Khan25, May 2025 10:00 AMjagran.com

दूध जैसे दांत चमकते रहने की चाहत

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके दांत दूध जैसे चमकते रहें और कभी इनमें पीलापन न आए, लेकिन खानपान की गलत आदतें और सही तरीके से ब्रश न करने के चलते यह चाहत पूरी नहीं हो पाती।  

टूथपेस्ट में मिलाएं ये 2 चीजें

अगर आप भी अपने दांत को चमकाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अपने टूथपेस्ट में ये 2 चीजें जरूर मिलानी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

नींबू का रस

आपको अपने टूथपेस्ट में नींबू का रस मिलाना चाहिए। नींबू के रस में नेचुरल एसिड पाया जाता है, जो दांतों के पीलेपन का तेजी से खात्मा करता है।

टूथपेस्ट में नींबू के रस की कुछ ही बूंदें मिलाएं

जब भी अपने टूथपेस्ट में नींबू का रस मिलाएं, तो इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें। ज्यादा रस आपके दांतों को खराब कर सकता है। टूथपेस्ट में नींबू के रस की कुछ ही बूंदें मिलाएं।

हल्दी होती है बेस्ट

दांतों के एक्सपर्ट्स हमें बताते हैं कि अगर आप टूथपेस्ट हल्दी मिलाते हैं, तो इससे आपके दांत पीले से सफेद हो सकते हैं। हल्दी में नेचुरल एंटी-सेप्टिक पाया जाता है।

टूथपेस्ट में ज्यादा हल्दी न मिलाएं

अगर आप दांतों की भलाई चाहते हैं, तो टूथपेस्ट थोड़ी ही हल्दी मिलाए। ज्यादा हल्दी मिलाने से आपके मसूड़े खराब हो सकते हैं। ऐसी गलती भूल से भी न करें।

दो बार ब्रश करें

टूथपेस्ट में हल्दी और नींबू का रस मिलाने के अलावा आपको रोजाना सुबह और रात में खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करना चाहिए। इससे आपके दांतों में जो भी कुछ फंसा होगा, वह बाहर आ जाएगा।  

ज्यादा ठंडी चीजें न खाएं

दांतों का ख्याल रखने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि बहुत ज्यादा ठंडी या गर्म चीजों को खाने से बचें। ये चीजें दांतों पर नेगेटिव असर डालती है। नॉर्मल चीजें ही खाएं।

टूथपेस्ट में आपको नींबू का रस और हल्दी मिलाकर ब्रश करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com