आटे में ये 2 चीजें मिलाने से डायबिटीज रहती है कंट्रोल


By Ashish Mishra13, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

डायबिटीज की समस्या

आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आटे में किन चीजों को मिलाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है?

खानपान में बदलाव

कई लोग बाहर की चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में खानपान में बदलाव के चलते डायबिटीज बढ़ने की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

गेहूं का आटा

अक्सर लोग गेंहू के आटे की रोटी खाते हैं। वहीं, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आटे में कुछ चीजें मिला लें। इन चीजों को मिलाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

आटे में अलसी के बीज मिलाएं

रोटी बनाते समय आटे में अलसी के बीज मिलाना फायदेमंद होता है। इस बीज का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिगनेन होता है। इसके बीज को आटे मिलाकर रोटी बनाकर खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

कद्दू के बीज

इसमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसे रोटी बनाते समय आटे में मिलाकर खाने से टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

रोटी कैसे बनाएं?

रोटी बनाने के लिए भुने हुए अलसी और कद्दू के बीज को पीसकर आटे में डाल दें। इसके बाद आटे को गूंथकर रोटी बना लें। इसे रोटी को खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

एक्सरसाइज करना

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं और मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचने के उपाय समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ