करी पत्ते में मौजूद विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस स्कैल्प को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ बालों का झड़ने से रोकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करी पत्ते में मिलाकर लगाने से बाल घुटने तक लंबे हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
अगर आप करी पत्ता में आंवला मिक्स करके लगाते हैं, तो इससे बाल लंबे और मजबूत हो सकते हैं। आप इसे कुछ इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे। अब इसमें करी पत्ती डालें। इसके बाद दोनों को अच्छे से पीस गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं। जब पेस्ट सूख जाएं, तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
आप करी पत्ते और मेथी दाना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मेथी दाना में करी पत्ते डालकर अच्छे से पेस्ट बनाएं।
अब इस पेस्ट को बालों में लगाएं। जब पेस्ट सूख जाएं, तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। यह उपाय बालों को लंबा बनाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com