नारियल के तेल में हेल्दी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है। जो बालों को हेल्दी बनाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नारियल तेल में ये चीजें मिलाकर लगाते हैं, तो इससे बाल लंबे हो सकते हैं।
हेयर की हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए आप नारियल तेल में नीम की पत्ती मिलाकर स्कैल्प की मालिश कर सकते हैं।
नारियल तेल में दालचीनी पाउडर मिलाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम करेगा। बालों की चमक भी बढ़ेगी।
करी पत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और एमिनो एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को लंबा करता है।
इसके लिए बालों की लंबाई के हिसाब से एक पैन में नारियल तेल लेकर इसमें 1 मुट्ठी करी पत्ता उबाल लीजिए।
जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बालों पर लगाएं। तकरीबन 4 घंटे के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लीजिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com