गुरुवार को जल में ये 2 चीजें मिलाकर नहाएं, दूर होगी धन की कमी


By Lakshita Negi13, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

गुरुवार के उपाय

क्या आप आर्थिक प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं या धन की कमी होती रहती है? अगर हां, तो गुरुवार के दिन हल्दी और चंदन को नहाने के पानी में डालकर नहाएं। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार, हल्दी और चंदन का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है, जो धन, सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं इसे करने के लाभ।

हल्दी और चंदन का बृहस्पति ग्रह से संबंध

ज्योतिष के अनुसार, हल्दी और चंदन को पवित्र और शुभ माने जाता है। ये दोनों चीजें बृहस्पति ग्रह को स्ट्रांग करते हैं, जिससे धन, सफलता और तरक्की मिल सकती है।

गुरुवार को हल्दी और चंदन से नहाने का तरीका

नहाने के पानी में गुरुवार के दिन एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाएं। इससे पानी पवित्र होता है और फायदे मिलते हैं।

धन की व्यापार में लाभ के लिए

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी और चंदन मिलाकर नहाने से बिजनेस और नौकरी के नुकसानों को कम करने में मदद मिलती है।

मैरिड लाइफ में शांति का उपाय

गुरुवार के दिन हल्दी और चंदन के पानी से नहाने से वैवाहिक जीवन की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इस उपाय से बृहस्पति का आशीर्वाद मिलता है और विवाह संबंधी दिक्कत दूर होती है।

पॉजिटिविटी और लक के लिए उपाय

हल्दी और चंदन के पानी से गुरुवार के दिन स्नान करने से शरीर और मन की नेगेटिविटी को दूर करने में मदद मिलती है। इस उपाय से घर की सुख-शांति और समृद्धि भी बढ़ाती है।

स्वास्थ्य के लिए

गुरुवार के दिन हल्दी और चंदन के पानी से नहाने से न सिर्फ आर्थिक लाभ होता है, बल्कि हेल्थ भी अच्छी रहती है। यह स्किन को निखारने के साथ बीमारियों के खतरे से भी बचाव करता है।

गुरुवार को हल्दी और चंदन से स्नान करना एक चमत्कारी उपाय है, जो आपके जीवन में धन और सुख-शांति बढ़ा सकता है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।