आजकल के समय हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। जिसको लेकर वो कई तरह के उपाय, दौड़ना, डाइटिंग, वर्कआउट जैसे कई उपाय करने लगता है।
ऐसे में हमें इन चीजों के विपरीत कुछ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेना चाहिए। ताकि हमे इसका फायदा नहीं होने पर इसके दुषप्रभाव भी नहीं झेलने पड़ते हैं। और ये काफी हद तक असरकारी भी होते हैं।
वही बहुत लंबे समय से आजतक ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी के साथ करते हैं। जिसकी वजह है वजन कम करना।
तो ऐसे में यदि आप भी वजन घटाने के लिए पानी पीते हैं। तो इसमें 2 चीजें मिलाएं तब आपको इसका फायदा मिलेगा। और आप अपना वजन तेजी से घटा पाएंगे।
एक गिलास गर्म पानी में यदि आप नींबू की कुछ बूंदे और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीते हैं। तो यह आपका वजन कम करने में सहायता करेगा।
शहद में किसी प्रकार का कोई फैट होता है। और नींबू में विटामिन -सी पाया जाता है। ऐसे में ये दोनों चीजें वजन घटाने में बेहद कारगर साबित होती हैं।
वही गर्म पानी पीने के अन्य भी कई फायदे होते हैं। सुबह रोजाना गर्म पानी के सेवन से कब्ज और पाचन की समस्या भी दूर होती है।
इसके अलावा यह हमारी स्किन को भी साफ करने में मदद करता है। साथ ही यह बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर निकालता है।