क्या आप भी बाकि लोगों की तरह बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं? और आप इसको दूर करने के उपाय खोज रहे हैं।
ऐसे में आप बालों से जुडी किसी भी समस्या के लिए घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं। जो कि आपके बालों से जुडी दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगा।
शायद आज के व्यस्त जीवन में हम अपने बालों की केयर नहीं कर पा रहे हैं। वही बालों में हफ्ते में एक बार ऑइलिंग करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हमे इसमें कुछ मिला लेंगे तो ये और फायदेमंद होगा।
ऐसे में बालों के लिए कोकोनट ऑइल काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में इसमें आप यदि रतनजोत और एलोवेरा ये दो चीज मिला लेंगे तो इसका फायदा दोगुना हो जाएगा।
ऐसे में आज हम आपको घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला रतनजोत के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि हमारे बालों के लिए रामबाण है।
रतनजोत में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको रतनजोत या उसके पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाना है।
इसके अलावा आप नारियल तेल में एलोवेरा पल्प को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके बालों से रुसी खत्म करने के साथ बालों को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
नारियल का तेल बालों के लिए बेहद अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से बालों की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।