मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीत देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
इसके साथ ही मानुषी ने साल 2022 में आई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसमें एक्ट्रेस अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं।
इन दिनों अभिनेत्री अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके गॉर्जियस साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
हाल में मानुषी ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट साड़ी रेड लिपस्टिक विद बन हेयर स्टाइल में अपना खूबसूरत लुक शेयर किया है।
डीवा का ऑफ व्हाइट साड़ी विद गोल्डन ब्लाउज रफल साड़ी लुक त्यौहारों के लिए बेस्ट है।
मानुषी इस ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी में किलर लुक दे रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने बेल्ट से अपना लुक स्टाइलिश बनाया हुआ है।
इस मेजेंटा पिंक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस एकदम रॉयल लुक दे रही हैं।
अभिनेत्री का लाइट पिंक कलर प्लेन साड़ी विद हेवी वर्क स्ट्रैप ब्लाउज विद बिग झुमका लुक काफी अट्रैक्टिव है।